आज का राशिफल- 1 सितंबर 2026

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 07:10 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सिंगल जातक आज किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सिंगल जातक आज किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। संतान आज किसी चीज़ की मांग कर सकती है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। माता जी की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। समय पर भोजन करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जो नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। अगर सेहत खराब थी, तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बिज़नेस करने वालों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय निकल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। धन लाभ होने के योग है।  किसी कंपनी में पैसों का निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। आंखों में दर्द महसूस हो सकता है, स्क्रीन से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बिज़नेस के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत पहले से सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में संपत्ति या घर की व्यवस्था से जुड़ी बातचीत हो सकती है। किसी महंगे सामान की खरीदारी करने से पहले उसकी उपयोगिता पर विचार कर लें। आज थकावट महसूस हो सकती है, आराम रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार में भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेने से पहले सभी की राय लेना उचित रहेगा। खर्चों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर चलना आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। युवा विदेश जाने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को किसी कठिन विषय को समझने में शिक्षक का सहयोग मिल सकता है। घर के कामकाज पूरे करने में जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। मानसिक सुकून के लिए कुछ समय अकेले बिताना अच्छा रहेगा। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज में आपकी निर्णय लेने की क्षमता लोगों का ध्यान खींचेगी। घर में किसी जरूरी बदलाव को लेकर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई का तरीका बदलने से फायदा मिलेगा। सेहत सही रहेगी।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। । सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों की समाज में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।  धन संबंधी मामलों में लिखित रिकॉर्ड रखना आपके लिए सुविधाजनक रहेगा। दिन खत्म होने से पहले पर्याप्त आराम करने की कोशिश करें। आज हल्का भोजन करेंगे तो बेहतर रहेगा।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!